राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 25 अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया। इसके तहत, पांच अधिकारियों को राज्य में नए मंत्रियों के विशिष्ट सहायक पद पर नियुक्त किया गया है।
तबादला आदेश के अनुसार लक्ष्मीकांत बालोत को कृषि विपणन व संपदा राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा का विशिष्ट सहायक नियुक्त किया गया है। वहीं आरएएस महेंद्र कुमार शर्मा को पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा का, डॉ. अशोक कुमार को जलदाय मंत्री महेश जोशी का, संजय शर्मा को पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह तथा राकेश कुमार को सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली का विशिष्ट सहायक बनाया गया है।
तबादला सूची में मातादीन मीणा का भी नाम है, जिन्हें जयपुर का जिला आबकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment