पिछले 24 घंटों में 60,12,425 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 135.25 करोड़ (1,35,25,36,986) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,41,93,269 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 7,948 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,41,54,879 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.38 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 49 दिनों से लगातार 15,000 कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 7,974 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 87,245 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.25 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देशभर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,16,011 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 66.02 करोड़ (66,02,47,762) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.64 प्रतिशत है जो पिछले 32 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.57 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 73 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 108 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment