केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन को दो जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है। आपदा प्रबंधन समिति की राज्य कार्यकारिणी समिति (एसईसी) ने बुधवार रात लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की।
एसईसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में कमी आ रही है, फिर भी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है और इसलिए लॉकडाउन को दो जनवरी की आधी रात तक बढ़ा दिया गया है।
रात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। हालांकि क्रिसमस की पूर्व संध्या (24 दिसंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) पर रात के कर्फ्यू में पूरी तरह से ढील दी गई है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए साल के मौके पर 30 दिसंबर, 31 दिसंबर को और एक जनवरी को रात के कर्फ्यू में देर रात दो बजे तक ढील दी जाएगी।
सामाजिक मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे लेकिन उन्हें 24 दिसंबर, 30 और 31 दिसंबर तथा 1 जनवरी को अनुमति दी जाएगी। हालांकि इसमें कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जरूरी रहेगा। रेस्तरां, होटल, बार और शराब की दुकानों और आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कामकाज को संचालित करने की अनुमति होगी।
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment