पिछले 24 घंटों में 34,763 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,19,23,405 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत पर पहुंची गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 42,909 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,76,324 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.15 प्रतिशत हैं।
भारत में कोविड-19 टीकाकरण ने कल 63.43 करोड़ का पड़ाव पार किया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 31,14,696 टीके लगाने के साथ 63.43 करोड़ (63,43,81,358) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 68,14,305 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 14,19,990 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.01 करोड़ से अधिक (52,01,46,525) जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.41 प्रतिशत है और यह पिछले 66 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 3.02 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 84 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment