Categories: News-Headlines

जीएसटी कानून के तहत पंजीकरण रद्द करने के आवेदन के लिए विलंब शुल्क माफी योजना की समाप्ति तिथि और आवेदन करने की तिथि बढ़ाई गई

सरकार ने अधिसूचना संख्या 19/2021- केंद्रीय कर, दिनांक 01.06.2021 के माध्यम से जुलाई, 2017 से अप्रैल 2021 तक की कर अवधि के लिए गैर-प्रस्तुत फॉर्म जीएसटीआर-3बी के लिए विलंब शुल्क (लेट फीस) को कम/माफ कर, करदाताओं को राहत प्रदान की थी। यह छूट तब मिल सकती थी जब कारोबारी इन कर अवधियों के लिए 01.06.2021 से 31.08.2021 के बीच रिटर्न फाइल करे । विलंब शुल्क माफी योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि अब मौजूदा 31.08.2021 से बढ़ाकर 30.11.2021 कर दी गई है। (अधिसूचना संख्या 33/2021- केंद्रीय कर, दिनांक 29.08.2021 देखें)।

विभिन्न मांग को देखते हुए सरकार ने ऐसे कारोबारियों के लिए जिनकी पंजीकरण रद्द करने की आवेदन दाखिल करने की तय तिथि 01.03.2020 से 31.08,21 के बीच है। उनके लिए पंजीकरण रद्द करने का आवेदन करने की समय सीमा को भी 30.09.2021 तक बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई समय अवधि केवल उन मामलों में लागू होगी जहां पंजीकरण सीजीएसटी अधिनियम की धारा 29 की उप-धारा (2) के खंड (बी) या खंड (सी) के तहत रद्द कर दिया गया है। (अधिसूचना संख्या 34/2021- केंद्रीय कर, दिनांक 29.08.2021 देखें)।

डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट(डीएससी) के बजाय इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड (ईवीसी) का उपयोग करने वाली कंपनियों द्वारा फॉर्म जीएसटीआर-3बी और फॉर्म GSTR-1 / आईएफएफ की फाइलिंग अवधि पहले ही 27.04.2021 से बढ़कार 31.08.2021 कर दी गई है। इसे अब 31 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। (अधिसूचना संख्या 32/2021- केंद्रीय कर, दिनांक 29.08.2021 देखें)।

विलंब शुल्क माफी योजना की अंतिम तिथि के विस्तार और पंजीकरण रद्द करने के लिए आवेदन दाखिल करने की समय सीमा के विस्तार से बड़ी संख्या में करदाताओं, विशेष रूप से उन छोटे करदाताओं को लाभ होगा। जो कि विभिन्न कारणों से समय पर अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर सके थे। क्योंकि प्रमुख रूप से कोविड-19 महामारी के कारण हुई कठिनाइयों के कारण, उनके पंजीकरण भी उसी वजह से रद्द कर दिए गए थे। करदाताओं से अनुरोध है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए बढ़ाई गई समय-सीमा का जल्द से जल्द लाभ उठाएं।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

39 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.