Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 40,120 नये मामले दर्ज जबकि 42,295 मरीज स्वस्थ हुये, रिकवरी दर 97.46 प्रतिशत हुई

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,85,227 दर्ज की गई है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.20 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद अब तक की सबसे कम दर है। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 40,120 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार 47 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में भारत में रिकवरी दर 97.46 प्रतिशत पहुंच गई है। भारत में महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक की यह सबसे अधिक रिकवरी दर है। महामारी की शुरूआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,13,02,345 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 42,295 मरीज स्वस्थ हुये हैं।

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 53 करोड़ के निकट पहुंच गया है। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 60,40,607 सत्रों के जरिये टीके की कुल 52,95,82,956 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 57,31,574 खुराकें लगाई गईं।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,70,495 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 48.94 करोड़ से अधिक (48,94,70,779) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.13 प्रतिशत और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.04 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 18 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे कायम है और 67 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.