पिछले 24 घंटों में 70 लाख से अधिक (70,49,779) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 160.43 करोड़ (1,60,43,70,484) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,72,80,628 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 2,51,777 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,60,58,806 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 3,47,254 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 20,18,825 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 5.23 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 19,35,912 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 71.15 करोड़ (71,15,38,938) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 16.56 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 17.94 प्रतिशत है।
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार... आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में… Read More
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम… Read More
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक... कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें… Read More
CM थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के अटकने में छिपी है साजिश? डायरेक्टर ने… Read More
CBSE के OSM टेंडर में हुआ खेल! 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने खोली पोल… Read More
लड़की नदी में डूब रही थी, बचाने के लिए एक-एक कर कूद गए 5 लोग,… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment