Categories: News-Headlines

यूक्रेन की सीमा पार करने पर रूस को ‘‘भारी कीमत चुकानी होगी’’: जो बाइडन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर रूस की सैन्य इकाइयां यूक्रेन की सीमा पार करती हैं तो उसे ‘‘हमला’’ माना जाएगा और रूस को इसकी ‘‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’’।

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कुछ लोगों पर नए प्रतिबंध लगा दिए थे, जिन पर आरोप है कि वे यूक्रेन पर हमला करने में रूस की मदद कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘यह कार्रवाई रूस के प्रभावित करने वाले नेटवर्क का मुकाबला करने और यूक्रेन को अस्थिर करने के लिए उसके खतरनाक एवं मौजूदा अभियान को बेनकाब करने के हमारे लंबे समय से चल रहे प्रयासों का हिस्सा थी।’’

साकी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ये लोग यूक्रेन में, रूस के अस्थिर करने वाले अभियान का हिस्सा थे। हम यूक्रेन की सरकार के साथ खड़े हैं।’’ उन्होंने कहा कि वे देख रहे हैं कि रूस क्या कर रहा है और फिर हम उसे रोकते हैं।

इसके बाद, बाइडन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को स्पष्ट कर दिया है…अगर रूसी इकाइयां यूक्रेन की सीमा पार करती हैं, तो उसे एक आक्रमण माना जाएगा। इसके गंभीर एवं समन्वित आर्थिक प्रभाव होंगे, जिसकी मैंने अपने सहयोगियों के साथ विस्तार से चर्चा की है और राष्ट्रपति पुतिन को इसकी स्पष्ट रूप से जानकारी दे दी है।’’

राष्ट्रपति ने आगाह किया, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि अगर पुतिन ने यह कदम उठाया तो, रूस को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।’’ बाइडन ने इस बात पर जोर दिया कि वे साइबर हमलों, ‘ग्रे-ज़ोन’ हमलों और रूसी सैनिकों द्वारा अपनी वर्दी नहीं पहनने जैसे कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस का आक्रमण करने के लिए प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई के अलावा अन्य उपायों का उपयोग करने का एक लंबा इतिहास रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

1 hour ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.