पिछले 24 घंटों में 37,687 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,47,038 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.54% है।
पिछले लगातार 78 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 27,254 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,74,269 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.13% हैं।
देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,08,274 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.30 करोड़ (54,30,14,076) जाँच की गई हैं। पिछले 80 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.11 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.26 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 97 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों में 53,38,945 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 74.38 करोड़ (74,38,37,643) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 75,64,949 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment