Categories: News-Headlines

गुजरात में पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को आज दोपहर बाद नए मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी विधायक भूपेन्‍द्र पटेल को आज नये मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत गांधी नगर के राजभवन में उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। भूपेन्‍द्र पटेल को कल सर्वसम्‍मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। उन्‍होंने कल शाम राज्‍यपाल से भेंट कर राज्‍य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेन्‍द्र पटेल को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे राज्‍य की विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति देंगे। हमारे संवाददाता ने बताया कि भूपेंद्र रजनीकांत पटेल अहमदाबाद में मेमनगर न‍गरपालिका के अध्‍यक्ष तथा अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं।

59 वर्षीय भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे। वे विजय रूपाणी के अनुगामी बनेंगे, जिन्होंने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था। भूपेंद्र पटेल 2017 में अहमदाबाद शहर की घाटलोडीया सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। भूपेंद्र पटेल गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के करीबी माने जाते हैं। भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सरकार के विकास कार्यो को आगे ले जायेंगे और उसके ऊपर रखे गए विश्वास को टूटने नहीं देंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल की दौड़ में दोनों टीमें

IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल… Read More

9 hours ago

Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास फीचर्स

Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास… Read More

10 hours ago

आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार ऑलराउंडर

आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More

12 hours ago

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More

15 hours ago

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी?

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.