Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,146 नये मामले सामने आए, कोविड टीकाकरण का कुल कवरेज 97.65 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों में 19,788 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,34,19,749 है। कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.10 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। पिछले लगातार 112 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,146 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। जो बीते 229 दिनों में मरीजों की न्यूनतम संख्या है। सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 2 लाख से नीचे आ चुकी है और इस समय यह 1,95,846 है, जो 220 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.57 प्रतिशत हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 41,20,772 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 97.65 करोड़ (97,65,89,540) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 96,46,485 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,00,123 जांच की गईं। भारत ने अब तक 59.09 करोड़ से अधिक (59,09,35,381) नमूनों की कोविड जांच की है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 114 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.29 प्रतिशत है। वह भी पिछले 48 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 131 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.