केरल में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के 11 ज़िलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और कोझीकोड में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर केरल के कुछ हिस्सों में हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। केंद्र सरकार जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करेगी। बचाव कार्यों में मदद के लिए NDRF की टीमों को पहले ही भेज दिया गया है। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। बाढ़ से प्रभावित ज़िलों में राहत बचाव कार्यों के लिए भारतीय वायु सेना का मीडियम-लिफ्ट हेलीकॉप्टरों को शामिल किया गया है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, लोगों को बारिश से बचने के लिए सभी सावधानियां बरतने का अनुरोध किया गया है। पूरे राज्य में 105 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और अधिक शिविर शुरू करने की व्यवस्था की गई है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment