पिछले 24 घंटों में 32,99,337 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 116.87 करोड़ (1,16,87,28,385) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,20,77,324 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 12,510 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,39,34,547 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.31% है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 148 दिनों से लगातार दैनिक 50,000 से कम नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 8,488 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 1,18,443 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.34 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 7,83,567 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 63.25 करोड़ (63,25,24,259) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.93 प्रतिशत है जो पिछले 59 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.08 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 49 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 84 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment