Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुरक्षाबलों के कर्मियों को वीरता पुरस्‍कार और विशिष्‍ट सेवा अलंकरण से सम्‍मानित किया

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में अपने कर्तव्‍य के प्रति अदम्‍य साहस और समर्पण का प्रदर्शन करने के लिए सशस्‍त्र बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्‍कार और विशिष्‍ट सेवा अलंकरण से सम्‍मानित किया। अभियांत्रिकी कोर के सप्‍पर प्रकाश जाधव को जम्‍मू तथा कश्‍मीर में एक अभियान के दौरान आतंकवादियों की साजिशों को नाकाम करने के लिए मरणोपरांत दूसरा उच्‍चतम शांतिकाल वीरता पुरस्‍कार कीर्ति चक्र से सम्‍मानित किया गया।

मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल को पांच आतंकवादियों का सफाया करने और दो सौ किलोग्राम विस्‍फोटक सामग्री बरामद करने में उनकी भूमिका के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्‍मानित किया गया। उनकी पत्‍नी लेफ्टीनेंट नितिका कौल और उनकी माताजी सरोज ढोंडियाल ने यह पुरस्‍कार प्राप्‍त किया। नायब सूबेदार सोमबीर को जम्‍मू कश्‍मीर में एक अभियान के दौरान एक खूंखार आतंकवादी को मार गिराने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्‍मानित किया गया। उनकी पत्‍नी और उनकी माताजी ने यह पुरस्‍कार प्राप्‍त किया।

पाकिस्‍तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के लिए ग्रुप कैप्‍टन अभिनन्‍दन वर्धमान को वीर चक्र से सम्‍मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला और रक्षा राज्‍य मंत्री अजय भट्ट इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

26 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.