प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पिछले आठ वर्षों में देश की सेवा करते हुए कोई कसर नहीं छोड़ी और ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे लोगों का सिर शर्म से झुक जाए।
प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के राजकोट जिले के एटकोट में 200 बिस्तरों वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिछले आठ वर्षों में राष्ट्र की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैंने न तो इसकी अनुमति दी है और न ही व्यक्तिगत रूप से ऐसा कोई काम किया है जिससे आपको या भारत के किसी भी व्यक्ति का सिर शर्म से झुक जाए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले आठ वर्षों में हमने उस भारत के निर्माण के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं, जिसका सपना महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने देखा था।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवधि में सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने गरीबों की मदद के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के गरीबों की सेवा की और उनके जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश की।’’
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार ने गरीबों के लिए अन्न का भंडार खोल दिया और प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण भी किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment