दक्षिणी चीन में मूसलाधार बारिश के चलते हुए कई हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लापता बताए जा रहे हैं। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में वूपिंग काउंटी के सूचना कार्यालय के हवाले से बताया कि फूजियान प्रांत में भूस्खल से दो इमारतें धराशाही हो गईं, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई।
राष्ट्रीय प्रसारक सीसीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि युन्नान प्रांत में पांच अन्य लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुआंगशी क्षेत्र में शिन्चेंग काउंटी में शुक्रवार को बाढ़ के पानी के साथ तीन बच्चे बह गए, जिनमें से दो की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया।
चक्रवात से युन्नान प्रांत की क्यूबेई काउंटी में सड़कें, पुल, दूरसंचार तथा बिजली संयंत्र क्षतिग्रस्त हो गए। यह स्थान वियतनाम सीमा से 130 किलोमीटर दूर है।
शिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि फुजियान में एक फैक्टरी के मलबे से पांच शव और एक रिहायशी इमारत के मलबे से तीन शव बरामद किए गए। बृहस्पतिवार शाम से वूपिंग काउंटी में बारिश जारी है।
ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में सड़कों पर मिट्टी वाला पानी भरा नजर आ रहा है। कई जगहों पर सड़कें आंशिक रूप से बह जाने की खबरें हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment