वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पिछले आठ वर्षों के दौरान ढा़ंचागत सुधार के कारण, भारत आर्थिक रूप से विकसित विश्व के तीन देशों में से एक है। व्हार्टन भारत आर्थिक मंच की 27वीं बैठक के अवसर पर पीयूष गोयल ने वर्चुअल संबोधन में यह जानकारी दी।
उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में वस्तु और सेवा कर को एक बड़े सुधार की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में अब हम पहले से बेहतर और अधिक पारदर्शी हो गए हैं। पीयूष गोयल ने बुनियादी, सेमीकंडक्टर और घरेलू विनिर्माण के क्षेत्र में विकास को महत्वपूर्ण आर्थिक सफलता बताई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप से इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी-20 देशों की शिखर बैठक में विश्व की आर्थिक स्थिति के बारे में निर्णय लिए गए। इसी बैठक से रूस – यूक्रेन युद्ध के समाधान की उम्मीद बंधी। पीयूष गोयल ने कोविड-19 महामारी के समाधान के सिलसिले में देश के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आपदा के बावजूद भारतीय उद्योग का विकास जारी रहा और आम लोगों की सुरक्षा की पर्याप्त वस्तुएं तैयार की गई।
अगले 25 वर्षों की चुनौतियों और अवसरों के बारें में पीयूष गोयल ने कहा कि गुणवत्ता के महत्व के बारें में लोगों के विचार में परिवर्तन लाना सबसे बड़ी चुनौती है। इस विचारधारा को बदलना है और हम इस दिशा में हम प्रयासरत हैं।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment