पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने घोषणा की है कि वह केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठेगी। पीटीआई के संस्थापक इमरान खान के निर्देश पर पार्टी ने यह फैसला लिया है। इमरान खान रावलपिंडी के अडियाला जेल में बंद है। पीटीआई ने चुनाव में धांधली को लेकर आज देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।
इस बीच राजनीतिक दल आम चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद पाकिस्तान और प्रांतो में सरकार गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
उधर, पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट चुनाव में धांधली के कई दलों के आरोपों को लेकर इन चुनाव को निरस्त करने की मांग संबंधी याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार याचिकाकर्ता ने पाकिस्तान निर्वाचन आयोग और संघीय सरकार को प्रतिवादी बनाया है। याचिका में कोई फैसला आने तक नई सरकार के गठन पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।
पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को अधिक सीटें मिली है। लेकिन पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज-पीएमएल-एन ने सरकार गठन के लिए पर्याप्त सदस्यों के समर्थन का दावा किया है, क्योंकि कुछ निर्दलीय चुनाव के बाद पीएमएल-एन में शामिल हो गए हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment