हरियाणा के रेवाडी में एम्स की आधारशिला रखने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं के उद्धाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन आज कई अखबारों की पहली सुर्खी है। नवभारत टाइम्स और अमर उजाला ने श्री मोदी के हवाले से लिखा है- विदेशी नेता भी भारत की विकासगति को देखकर हैरान। दैनिक ट्रिब्यून की सुर्खी है- हरियाणा को नौ हजार सात सौ 76 करोड की सौगात। हिन्दुस्तान ने प्रधानमंत्री के शब्दों को दिया है- जनता मेरा सुरक्षा कवच, हर बार रक्षा करती है।
पंजाब केसरी ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का यह बयान सचित्र प्रकाशित किया है- 45 करोड जनधन खातों में दो लाख करोड रुपये से अधिक जमा।
दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका की खबर है- इसरो की बडी सफलता अंतरिक्ष से वापस लाया गया उपग्रह कार्टोसेट-2, मलबे को कम करने का प्रयास।
इकोनॉमिक टाइम्स की सुर्खी है- यूपीआई से नेपाल में भी कर सकेंगे पेमेंट, भारतीय रिजर्व बैंक और नेपाल राष्ट्र बैंक के बीच हुआ समझौता।
दैनिक भास्कर की खबर है- एआई से बढी अमीरी, तीस सुपर रिच की संपत्तियों में हुई कुल 96 प्रतिशत की वृद्धि।
जनसत्ता के अनुसार – दिल्ली में भूजल का संकट 58 स्थानों में फ्लोराइड की उच्च मात्रा मिली।
वीर अर्जुन के वाणिज्य पन्ने की सुर्खी है- उत्तर प्रदेश वाहन बिक्री में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शीर्ष राज्य बना, महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और गुजरात तीसरे नम्बर पर।
हरिभूमि के खेल पन्ने की खबर है- रवि चन्द्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में पांच सौ विकेट हासिल करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment