उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर तथा खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा।
ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदार शहर, बिहार की कुरहानी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए भी कल वोट डाले जायेंगे।
वोटों की गिनती 8 दिसम्बर को होगी।
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव पार्टी उम्मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को यहां से खड़ा किया है। यह सीट समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह के निधन के कारण रिक्त हुई है।
रामपुर विधानसीभा सीट समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान को अयोग्य ठहराये जाने के कारण खाली हुई है। उन्हें नफरत फैलाने वाले भाषण के एक मामले में दोषी पाया गया है। इस सीट पर भाजपा के आकाश सक्सेना और समाजवादी पार्टी के असीम रजा सहित कुल 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
खतौली विधानसभा सीट भाजपा के विधायक विक्रम सिंह सैनी को दो वर्ष की सजा होने के कारण रिक्त हुई है। उन्हें 2013 में हुए दंगे के एक मामले में दोषी पाया गया है। यहां से भाजपा ने राजकुमारी सैनी को उम्मीदवार बनाया है जबकि मदन भैया राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार हैं।
कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी ये उप चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment