Categories: News-Headlines

गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान आज

गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान होगा। इस चरण में अहमदाबाद, वडोदरा और गांधी नगर सहित 14 जिलों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में उनहत्तर महिला उम्मीदवारों सहित कुल आठ सौ तैंतीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों चरणों के वोटों की गिनती आठ दिसम्बर को होगी।

निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। छब्बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी पी. भारती ने शहरी मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है।

इस चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सात मंत्रियों सहित कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। अन्‍य भाजपा नेताओं में हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकुर भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस नेता सुखराम राठवा तथा जिग्नेश मवानी, आम आदमी पार्टी के भरत सिंह वाखला और भीमा भाई चौधरी भी इस चरण में उम्‍मीदवार हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

5 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

5 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.