Categories: News-Headlines

पहला खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट कल जमशेदपुर में आयोजित होगा

भारतीय खेल प्राधिकरण ने छह चरणों में खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए कुल 75 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति दी है। झारखंड के जमशेदपुर में टाटा तीरंदाजी अकादमी में 12 और 13 अप्रैल को टूर्नामेंट के पहले चरण का आयोजन किया जाएगा।

टूर्नामेंट रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाओं में सीनियर, जूनियर तथा कैडेट वर्ग में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता विश्व तीरंदाजी नियमों के आधार पर आयोजित की जाएगी। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई), झारखंड तीरंदाजी संघ और टाटा स्टील के सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।

सीनियर, जूनियर और कैडेट वर्ग में शीर्ष 32 रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाजों को हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आधार पर टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चुना गया है। ऐसे तीरंदाज जिन्होंने 2021-2022 में किसी भी अंतर्राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप/राष्ट्रीय/चयन ट्रायल/खेलो इंडिया टूर्नामेंट/राज्य चैंपियनशिप/राज्य चयन ट्रायल में न्यूनतम योग्यता अंक (एमक्यूएस) हासिल किए हैं, उन्हें भी इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

दिसंबर 2022 के लिए निर्धारित अंतिम चरण के साथ छह महिला राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट हर एक महीने के अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे। दिसंबर में अंतिम चरण के लिए शीर्ष 16 तीरंदाजों की रैंकिंग पर पहुंचने के लिए 5 चरणों के कुल अंकों की गणना की जाएगी। इन शीर्ष 16 तीरंदाजों को कुल 37.5 लाख रुपये की राशि के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट खेलो इंडिया के महिलाओं के लिए खेल घटक का एक और प्रयास है। यह खेल प्रतियोगिताओं की एक विस्तृत श्रृंखला में महिलाओं की और अधिक भागीदारी में वृद्धि के लिए सबसे आवश्यक कदम है। यह सहायता न केवल अनुदान देने तक बल्कि उचित संगठन और प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी मदद करता है। नई दिल्ली और लखनऊ में आयोजित पिछली प्रतियोगिताओं में अंडर-17 खेलो इंडिया फुटबॉल लीग और खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) टूर्नामेंट के तीन चरणों में शामिल हैं।

खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट, अब महिला सशक्तिकरण के अनुरूप, तीरंदाजों की दूसरी, तीसरी और चौथी पंक्तियों के लिए घरेलू स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धा और अवसर प्रदान करेगा। इससे उन्हें अपनी मानसिक दृढ़ता और प्रतियोगी क्षमता विकसित करने के लिए मैच खेलने के अवसर प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.