Categories: News-Headlines

शहबाज शरीफ पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए

पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग नवाज प्रमुख शहबाज शरीफ को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सदस्‍यों के नेशनल असेम्‍बली से बहिर्गमन के बाद शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री चुना गया। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी भी प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार थे। लेकिन नेशनल असेम्‍बली के सत्र से पहले उनकी पार्टी के सदस्‍यों के त्‍यागपत्र के बाद असेम्‍बली में कुरैशी की दावेदारी खत्‍म हो गई।

अविश्‍वास प्रस्‍ताव में हार के बाद इमरान खान के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद नए प्रधानमंत्री का चयन किया जा रहा है। इमरान खान अविश्‍वास प्रस्‍ताव से हटने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। वे तीन वर्ष, सात महीने और 23 दिन पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री रहे।

मीडिया की खबरों के अनुसार सदन के अध्‍यक्ष असद कासिर के त्‍यागपत्र के बाद अयाज सादिक ने अध्‍यक्षता की। मतगणना संपन्‍न होने के बाद अयाज सादिक ने घोषणा की कि शहबाज शरीफ के समर्थन में 174 सदस्‍यों ने मतदान किया और बहुमत से शहबाज शरीफ के निर्वाचन की घोषणा कर दी गई।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.