Categories: News-Headlines

पश्चिम बंगाल में आज आठ नए मंत्रियों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया

पश्चिम बंगाल में आज आठ नए मंत्रियों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। राज्य मंत्री बीरबाहा हंसदा को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया है। राज्यपाल ला गणेश ने आज दोपहर राजभवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

पहले चरण में पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। यह मंत्री हैं- बाबुल सुप्रियो, स्नेहाशीष चक्रवर्ती, उदयन गुहा, पार्थ भौमिक और प्रदीप मजूमदार।

उसके बाद, दो स्वतंत्र राज्य मंत्री- बीरबाहा हंसदा और बिप्लब रॉय चौधरी ने शपथ ली। तीसरे चरण में राज्य के दो मंत्रियों ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन ने शपथ ली। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आज नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा की जा सकती है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि फिलहाल कई विभाग बिना किसी मंत्री के काम कर रहे हैं, इसलिए यह फेरबदल आवश्यक था।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.