Categories: News-Headlines

पर्यटन मंत्रालय मुंबई में 13 से 19 अप्रैल तक शंघाई सहयोग संगठन मिलेट्स फूड फेस्टिवल का आयोजन करेगा

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 13 से 19 अप्रैल 2023 तक मुंबई के ताज महल पैलेस में चौथे और अंतिम कार्यक्रम एससीओ मिलेट्स फूड फेस्टिवल का आयोजन करेगा। इस मिलेट्स फूड फेस्टिवल में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों (कजाकिस्तान, किर्गिस्तान उज्बेकिस्तान तथा रूस) के रसोइये 9 दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपने बनाए विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन करेंगे तथा उन्हें होटल में आने वाले अतिथियों के लिए प्रस्तुत करेंगे। ताज महल पैलेस अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष (आईवाईएम 2023) के उपलक्ष्य में शंघाई सहयोग संगठन मिलेट्स फूड फेस्टिवल की शानदार मेजबानी करेगा। इस आयोजन के दौरान एससीओ सदस्य देशों के रसोइयों द्वारा अपने हाथ से चुने गए चुनिंदा मोटे अनाज से बने जैविक भोजन को आगंतुकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह मिलेट्स फूड फेस्टिवल मुंबई स्थित ताज महल पैलेस होटल के शामियाना रेस्तरां में 14 से 19 अप्रैल तक दोपहर और रात के भोजन के लिए लोगों की सेवा में खुला रहेगा।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) एक अंतर सरकारी संगठन है, जिसमें आठ सदस्य देश भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान, चार पर्यवेक्षक देश तथा चौदह “संवाद सहयोगी” राष्ट्र शामिल हैं।

भारत वर्ष 2023 के लिए शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता कर रहा है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 9 से 11 फरवरी 2023 तक एससीओ पर्यटन मार्ट का सफलतापूर्वक आयोजन पूरा किया है। शंघाई सहयोग संगठन विशेषज्ञ स्तरीय पर्यटन कार्य समूह की बैठक और काशी (वाराणसी) में एससीओ पर्यटन मंत्रियों की 13 से – 18 मार्च 2023 तक आयोजित बैठक के दौरान पर्यटन में सहयोग के विकास पर एससीओ सदस्य देशों की सरकारों के बीच समझौते को लागू करने के लिए संयुक्त कार्य योजना पर चर्चा की गई। शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विशेषज्ञों ने सहयोग के क्षेत्रों के तहत विभिन्न गतिविधियों को प्राथमिकता दी है, जिनमें एससीओ पर्यटन ब्रांड को बढ़ावा देना, पर्यटन में एससीओ सदस्य राष्ट्रों की सांस्कृतिक विरासत को विस्तार देना, पर्यटन में सूचना एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी को साझा करना और उनका आपस में आदान-प्रदान करना, चिकित्सा व स्वास्थ्य पर्यटन के लिए आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना शामिल हैं।

शंघाई सहयोग संगठन सदस्य देशों में संस्कृतियों एवं परंपराओं का विविध मिश्रण है, जो उनके व्यंजनों में समुचित रूप से नजर आता है। एससीओ देशों के व्यंजन सभी भोजन प्रेमियों को अनूठा आनंद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेंगे। संयुक्त राष्ट्र ने इस संदर्भ में जागरूकता पैदा करने और मोटे अनाज के उत्पादन तथा खपत को बढ़ाने के उद्देश्य से साल 2023 को मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया था। अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के उत्सव को मनाने का मुख्य लक्ष्य मोटे अनाज को बढ़ावा देना है क्योंकि वे जलवायु के अनुकूल होते हैं और उनका भोजन में इस्तेमाल करने से दुनिया को कम से कम छह संयुक्त राष्ट्र-अनिवार्य सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता मिल सकती है।

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष (आईवाईएम) 2023 के प्रस्ताव को प्रायोजित किया है, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। यह घोषणा भारत सरकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मनाने के काम में सबसे आगे रहने के लिए सहायक रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को ‘मोटे अनाज के लिए वैश्विक हब’ के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 को ‘जन आंदोलन’ बनाने के लिए अपनी दूरदर्शिता भी साझा की है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.