Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने बैसाखी, मेशादी, वैशाखादि, पुथंडु, विशु, नब बर्ष और बोहाग बिहू के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बैसाखी, मेशादी, वैशाखादि, पुथंडु, विशु, नब बर्ष और बोहाग बिहू के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके संदेश का पाठ इस प्रकार है:

“मैं बैसाखी, मेशादी, वैशाखादि, पुथंडु, विशु, नबा बर्ष और बोहाग बिहू की खुशी के अवसर पर अपने सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

“देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से मनाए जाने वाले ये त्यौहार हमारी विविध संस्कृति और परंपराओं का एक अभिन्न अंग हैं, जो एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का प्रतीक हैं।

जैसा कि हम प्रकृति की बहुतायत और एक भरपूर फसल के आशीर्वाद का जश्न मनाते हैं। हमें प्रकृति के साथ अपने संबंधों और हमें लंबे समय बनाए रखने वाले प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित और संरक्षित करने की अपनी जिम्मेदारी पर एक क्षण विचार करना चाहिए। हमें गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ अपने किसानों के समर्पण को भी स्वीकार करना चाहिए, जो हमें भोजन और पोषण प्रदान करने के लिए अथक परिश्रम करते हैं।

इस शुभ अवसर पर, आइए हम अपने महान राष्ट्र को परिभाषित करने वाली एकता, विविधता और समावेशिता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करें। आइए हम अपने मतभेदों को भुलाकर जश्न मनाएं और अपनी साझा मानवता को गले लगाएं।

ये त्यौहार सभी के लिए आनंद, खुशी और समृद्धि लेकर आएं।”

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.