Categories: News-Headlines

पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी

पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे सर्द इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान छह-छह डिग्री सेल्सियस तो गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विभाग के मुताबिक, अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब का बठिंडा राज्य का सबसे सर्द इलाका रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद पठानकोट में न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री और अमृतसर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालंधर में न्यूनतम तापमान 7.9 जबकि मोगा में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

22 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.