उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों को केंद्रीय चुनाव समिति में अंतिम रूप देने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता भी इस बैठक में शामिल हुए जबकि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा डिजिटल माध्यम से बैठक में शरीक हुए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनावी रणनीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं के अलावा 15 जनवरी तक रैलियों, रोड शो और अन्य कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाए जाने और डिजिटल रैली करने संबंधी निर्वाचन आयोग के आदेश के मद्देनजर चुनाव प्रचार के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।
राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में चुनाव होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।
इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।
भाजपा जल्द ही पहले व दूसरे चरण के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment