Categories: News-Headlines

पंचायती राज संस्थानों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत ऑनलाइन लेखा परीक्षा तथा रिलीज प्रक्रिया पर राज्यों के साथ परामर्श के लिए कल बैठक

पंचायती राज मंत्रालय कल नई दिल्ली में पंचायती राज संस्थानों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत ऑनलाइन लेखा परीक्षा तथा रिलीज प्रक्रिया पर राज्यों के साथ परामर्श के लिए बैठक बुला रहा है। बैठक की अध्यक्षता पंचायती राज मंत्रालय के सचिव सुनील कुमार करेंगे। बैठक में पंचायती राज मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार और संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर उपस्थित रहेंगे। बैठक में स्थानीय निधि और लेखा परीक्षा महानिदेशालय के प्रतिनिधियों के साथ राज्यों के पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

पंचायती राज मंत्रालय, वित्त मंत्रालय के संचालन दिशा निर्देशों के अनुसार राज्यों को 15वें वित्त आयोग का अनुदान जारी करता है। 15वें वित्त आयोग ने निर्धारित किया है कि केवल उन्हीं राज्यों/आरएलबी को वित्त वर्ष 2021-2022 से अनुदान प्राप्त होगा, जिनके अनंतिम/ऑडिट किये गये दोनों खाते सार्वजनिक डोमेन में ऑनलाइन हैं। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार 2021-22 तथा 2022-23 के लिए राज्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कम से कम पच्चीस प्रतिशत आरएलबी के पास पिछले वर्ष के लिए स्थायी खाते हों और पिछले वर्ष के पहले के ऑडिट किये गये खाते सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हों, ताकि वे पूर्ण अनुदान के लिए पात्र हो सकें। 2023-2024 के लिए राज्यों को कुल अनुदान केवल उन आरएलबी को प्राप्त होगा जिनके पास पिछले वर्ष के लिए अनंतिम खाते और सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध होने से पहले वर्ष के लिए ऑडिट किये गये खाते हैं।

15वें वित्त आयोग ने यह भी तय किया है कि 2024-2025 से स्थानीय निकायों को अनुदान जारी करने के लिए राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) का गठन किया जाए। जिन राज्यों ने एसएफसी का गठन नहीं किया है, उन्हें एसएफसी गठित करना चाहिए, उनकी सिफारिशों पर कार्य करना चाहिए और मार्च 2024 को या उससे पहले विधायिका के समक्ष एटीआर रखना चाहिए। मार्च 2024 के बाद एसएफसी के संवैधानिक प्रावधान का अनुपालन नहीं करने वाले राज्यों को कोई अनुदान जारी नहीं किया जाएगा।

इस दिशा में यह देखा गया है कि अनेक राज्यों को अभी भी महत्वपूर्ण प्रगति करनी है। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इस एकदिवसीय परामर्श बैठक आयोजित करने का उद्देश्य इन दो महत्वपूर्ण सिफारिशों से उत्तपन्न होने वाले विषयों पर चर्चा करना तथा इस संबंध में राज्यों की कार्य नीति और तैयारियों का पता लगाना है। इस बैठक में राज्य उपर्युक्त सिफारिशों के संबंध में अपनी रणनीति और तैयारियों को साझा करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.