नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 21 अगस्त 2023 को नौसेना बेस कारवार का दौरा किया। यात्रा के दौरान, नौसेना प्रमुख ने बड़ी संख्या में नौसेना कर्मियों के परिवारों की मौजूदगी में अमाधल्ली और अरगा नौसेना बेस में 600 फ्लैटों वाली दो आवासीय इमारतों का उद्घाटन किया।
आईजीबीसी (भारतीय हरित भवन परिषद) गोल्ड रेटिंग का अनुपालन करते हुए दस आवासीय टावरों में आधुनिक सुविधाओं, बेहतर आंतरिक सज्जा, भूदृश्य और बाहरी सेवाओं का प्रावधान किया गया है। ये अवसंरचना विकास, परियोजना सीबर्ड के चल रहे चरण आईआईए का हिस्सा है और इसमें लगभग 10,000 यूनिफॉर्म्ड और सिविलियन पर्सनल अपने परिवारों के साथ रहेंगे।
इस मौजूदा निर्माण ने कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं। यह परियोजना भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भरभारत’ पहल के अनुरूप है, जो 90 प्रतिशत से अधिक सामग्री घरेलू स्तर पर प्राप्त करती है।
नौसेना प्रमुख ने उच्च गुणवत्ता वाली रक्षा अवसंरचना के निर्माण में परियोजना सीबर्ड के प्रयास की सराहना की और शेष सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्त हो गया। निर्वाचन… Read More
देहरादून में क्षेत्रीय संपर्कता को सुदृढ़ करने और यातायात जाम को कम करने के उद्देश्य… Read More
भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More
भारतीय वायु सेना ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल… Read More
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment