Categories: News-Headlines

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 5 से 9 नवंबर तक जापान की आधिकारिक यात्रा पर

नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार 5 से 9 नवंबर 2022 तक जापान की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां वह योकोसुका में 06 नवंबर 22 को जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) को देखेंगे जो जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के गठन की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इस यात्रा के दौरान पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी (डब्ल्यूपीएनएस) की एक पर्यवेक्षक नौसेना के नुमाइंदे के रूप में नौसेना प्रमुख दिनांक 07-08 नवंबर 2022 को योकोहामा में 18वें डब्ल्यूपीएनएस में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी डब्ल्यूपीएनएस के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में जापान द्वारा की जा रही है।

आईएफआर और डब्ल्यूपीएनएस के दौरान भारत और भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करने के अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और यूएसए की भागीदारी के साथ योकोसुका में आयोजित होने वाले अभ्यास मालाबार के 2022 संस्करण के उद्घाटन के लिए भी उपस्थित होंगे । वर्ष 1992 में शुरू होने के बाद यह वर्ष मालाबार अभ्यास की 30वीं वर्षगांठ है।

एडमिरल आर हरि कुमार आईएफआर, डब्ल्यूपीएनएस और मालाबार में भाग लेने वाले करीब 30 देशों के अपने समकक्षों और प्रतिनिधिमंडल के अन्य प्रमुखों के साथ भी बातचीत करेंगे।

भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक और कामोर्ता भी आईएफआर और अभ्यास मालाबार – 2022 में भाग लेने के लिए दिनांक 02 नवंबर 2022 को जापान के योकोसुका पहुंचे। इन बहु-राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारतीय नौसेना के स्वदेशनिर्मित इन जहाजों की उपस्थिति एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के दौरान भारतीय शिपयार्डों की जहाज निर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर होगी।

नौसेना प्रमुख की जापान यात्रा जापान के साथ उच्च स्तर के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के साथ-साथ बहुपक्षीय गतिविधियों में भारत के सक्रिय समर्थन और भागीदारी का प्रतीक है।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

11 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

12 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

12 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

12 hours ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More

12 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.