Categories: News-Headlines

नौसेना की पश्चिमी कमान का नौसेना अलंकरण समारोह-2022 मुम्बई में सम्पन्न

पश्चिमी नौसेना कमान के लिये नौसेना अंलकरण समारोह-2022 का आयोजन आठ फरवरी, 2022 को मुम्बई में किया गया। वाइस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीसीएम, एडीसी, पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ ने स्वतंत्रता दिवस 2020 और गणतंत्र दिवस 2021 पर घोषित शौर्य तथा विशिष्ट सेवा पदक नौसेना कर्मियों को प्रदान किये।

समारोह के दौरान, कमांडर धनुष मेनन और हरिदास कुंडु एमसीए (एफडी) II को नौसेना पदक (शौर्य) प्रदान किये गये, जबकि कोमोडोर अनिल मार्या को नौसेना पदक (कर्तव्यपरायणता) से सम्मानित किया गया। रियर एडमिरल संदीप मेहता, सर्जन रियर एडमिरल आरती सरीन, कोमोडोर श्रीकान्त केसनूर, कैप्टन बीरेन्द्र सिंह बैंस, कैप्टन सुमित सिंह सोढी, कैप्टन कपिल भाटिया और एमसीपीओ I (जीडब्लू)/ मानद सूबेदार लेफ्टीनेन्ट जय सिंह को विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।

कमांडर-इन-चीफ ने गत वर्षों में शानदार सेवा और प्रदर्शन के लिये आईएनएस गोमती तथा खान-पान व्यवस्था करने वाले बेस विक्चुअलिंग यार्ड (मुम्बई) को यूनिट साइटेशन प्रदान किया।

एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह ने पुरस्कृत नौसेनाकर्मियों के सभी परिजनों के योगदान की सराहना की कि उन सभी ने नौसेना में सेवारत अपने घर के लोगों को अपना कर्तव्य निभाने के लिये हमेशा प्रेरित किया और उनका समर्थन किया।

कोविड-19 महामारी को मद्देनजर रखते हुये अलंकरण समारोह कमान परिसर के अंदर सभी नौसेनाकर्मियों के लिये एक ही स्थान पर आयोजित किया गया। समारोह में भारतीय नौसेना के वरिष्ठ गणमान्य अधिकारी, उनके जीवनसाथी और पुरस्कृत नौसेनाकर्मियों के परिजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

8 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

9 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.