Categories: News-Headlines

नेपाली कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राम चन्‍द्र पौडेल नेपाल के तीसरे राष्‍ट्रपति चुने गये

नेपाली कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राम चन्‍द्र पौडेल नेपाल के तीसरे राष्‍ट्रपति चुने गये हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव में उन्‍होंने सी पी एन-यू एम एल के उपाध्‍यक्ष सुभाष चन्‍द्र नेमबांग को 33 हजार 802 वोटों से हराया। सुभाष चन्‍द्र नेमबांग को 15 हजार 518 मत प्राप्‍त हुए थे। संघीय संसद के कुल 313 सदस्‍यों और प्रान्‍तीय असेम्‍बली के 518 सदस्‍यों ने मतदान में भाग लिया।

नेपाल की प्रतिनिधिसभा के पूर्व अध्‍यक्ष राम चन्‍द्र पौडेल सी पी एन’-माओवादी सेन्‍टर, सी पी एन संयुक्‍त सोशलिस्‍ट, जनता समाजवादी पार्टी ऑफ नेपाल, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल, जनमत पार्टी, नागरिक उन्‍मुक्ति पार्टी, राष्‍ट्रीय जनमोर्चा और नेपाल समाजवादी पार्टी तथा नेपाली कांग्रेस के संयुक्‍त उम्‍मीदवार थे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.