Categories: News-Headlines

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहिउद्दीन यासीन भ्रष्‍टाचार के आरोपों में गिरफ्तार

मलेशिया के भ्रष्‍टाचार रोधी आयोग ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मुहिउद्दीन यासीन को भ्रष्‍टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया है। मुहिउद्दीन यासीन को वर्ष 2020-21 के बीच 17 महीने के लिए प्रधानमंत्री बनाया गया था। नवम्‍बर में अनवर इब्राहिम के प्रधानमंत्री बनने के बाद मुहिउद्दीन यासीन पर भ्रष्‍टाचार और धनशोधन के मामले दर्ज किये गये। लेकिन मुहिउद्दीन ने इन सभी आरोपों का खंडन करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया।

मुहिउद्दीन यासीन मलेशिया में सत्‍ताधारी गठबंधन में विपक्षी पार्टी बरसातु के अध्‍यक्ष हैं। इससे पहले एक अन्‍य पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्‍जाक भी भ्रष्‍टाचार के मामले में 12 वर्ष की जेल की सजा काट रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.