Categories: News-Headlines

नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की

नीदरलैंड की महामहिम रानी मैक्सिमा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने रानी मैक्सिमा का स्वागत किया तथा भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के बारे में चर्चा की। बैठक के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति की अप्रैल, 2022 में नीदरलैंड की राजकीय यात्रा को याद किया गया।

राष्ट्रपति ने कहा कि अप्रैल 2021 में भारत-नीदरलैंड वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू हुई ‘जल पर रणनीतिक साझेदारी’ और द्विपक्षीय संबंधों के कई अन्य आयामों के सम्बन्ध में हाल के वर्षों में और मजबूती देखी गई है।

दोनों राजनेताओं ने सार्वभौमिक वित्तीय समावेशन, जो भारत सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल रहा है, के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार प्रत्येक भारतीय को विभिन्न तरीकों के जरिये औपचारिक बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभ अंतिम इच्छित लाभार्थी तक बिना किसी चोरी के, पूरी मात्रा के साथ पहुंचें।

रानी मैक्सिमा ने पिछले कुछ वर्षों में इस दिशा में भारत में हुई प्रगति की सराहना की। विकास के लिए समावेशी वित्त के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष अधिवक्ता (यूएनएसजीएसए) और जी 20 जीपीएफआई मानद संरक्षक, के रूप में अपनी आधिकारिक क्षमता के तहत रानी मैक्सिमा 29 से 31 अगस्त, 2022 तक भारत की यात्रा पर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.