Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के प्रमुख रडार स्टेशन का दौरा किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय वायुसेना के एक प्रमुख रडार स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने एकीकृत एयर कमान और नियंत्रण प्रणाली (IACCS) की कार्यप‍द्धति की जानकारी ली। यह प्रणाली नेटवर्क केंद्रीयता की दिशा में भारतीय वायुसेना के मार्च की रीढ है और संचालन की एक प्रमुख प्रवर्तक है। इस प्रणाली की क्षमताएं अपने उपयोगकर्ताओं को एक बढ़ी हुई स्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करती हैं जो भारतीय वायु सेना के सेंसर-टू-शूटर लूप को कम करती है। इस मजबूत प्रणाली के कामकाज में विशेषताएं निर्मित हैं जो देश में इसके सहज संचालन को सक्षम बनाती है।

अपनी यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह के सामने देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कई नेटवर्क संचालनों का प्रदर्शन किया गया जिसमें लड़ाकू, परिवहन और रिमोटली पाईलेटिट विमानों के नेटवर्क और समग्र संचालन शामिल थे। उन्हें शांतिकालीन कमान और नियंत्रण कार्यों के बारे में गहराई से जानकारी दी गई। जिनमें दिन प्रतिदिन आधार के साथ-साथ बड़े आयोजनों के दौरान पर महत्वपूर्ण क्षेत्रों की वायु सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। अपने संबोधन में, राजनाथ सिंह ने सालभर देश को सुरक्षित रखने के लिए वायु सेना के वीरों की सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

2 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

4 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

6 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

6 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.