नीदरलैंड्स ने ओमीक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण क्रिसमस पर कड़े लॉकडाउन की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने कहा कि नीदरलैंड्स में फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है, जो ओमिक्रोन वैरिएंट की वजह से कोविड की पांचवीं लहर के कारण जरूरी हो गया है। गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें, बार, जिम, हेयरड्रेसर और अन्य सार्वजनिक स्थल कम से कम जनवरी के मध्य तक बंद रहेंगे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरियेंट का संक्रमण हर तीसरे दिन दोगुना हो रहा है और यह दर डेल्टा के मुकाबले काफी अधिक है। अब तक 89 देशों में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संगठन ने कहा है कि तेज़ी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुछ शहरों के अस्पतालों में संक्रमितों की संख्या काफी अधिक हो सकती है।
संगठन के अनुसार, ओमिक्रॉन संक्रमण उन देशों में भी तेज़ी से फैल रहा है जहां कोविड टीकाकरण की दर काफी अधिक है अथवा जहां की अधिकसंख्य आबादी कोविड के पहले दौर से उबर चुकी है।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment