तीसरा भारत-मध्य एशिया संवाद आज नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। कजाख्स्तान, किरगिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेशमंत्री संवाद में भाग लिया। कजाख्स्तान के विदेशमंत्री मुख्तार तिलेयुबर्दी, तुर्कमेनिस्तान के विदेशमंत्री राशिद मेरेदोव और उज्बेकिस्तान के विदेशमंत्री अब्दुल अजीज कमिलोव कल नई दिल्ली पहुंचे। किरगिज विदेशमंत्री रसलान कजाकबायेव और ताजिकिस्तान के विदेशमंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे थे।
विदेशमंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कल मध्य एशियाई देशों के विदेशमंत्रियों के लिए स्वागत भोज का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि यह संवाद भारत और मध्य एशिया के बीच निकट संबंधों का परिचायक है।
तीसरे वार्षिक संवाद में संबंधों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श होगा। विशेष रूप से व्यापार, संपर्क तथा विकास सहयोग पर बल दिया जाएगा। परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मूल्यों पर भी चर्चा होगी। विदेशमंत्रियों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम है।
दूसरे संवाद का आयोजन भारत की मेजबानी में पिछले वर्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया था। पिछले कुछ वर्षों से भारत और पांच मध्य एशियाई देशों के बीच संपर्क लगातार बढ़ रहा है। भारत मध्य एशियाई देशों को अपना पड़ोसी मानता है। विदेश मंत्री डॉक्टर जयशंकर ने इस वर्ष कजाख्स्तान, किरगिज गणराज्य, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान की यात्रा की थी। इस वर्ष अक्तूबर में तुर्कमेनिस्तान के विदेशमंत्री से भी उनकी मुलाकात हुई।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment