Categories: News-Headlines

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार आज बिहार-विधानसभा में विश्‍वास-प्रस्‍ताव का सामना करेगी

बिहार में आज नीतीश सरकार बजट-सत्र के पहले दिन विधान सभा में विश्वास-प्रस्ताव का सामना करेगी। एनडीए-गठबंधन को बहुमत साबित करने के लिये 243 सदस्यों के सदन में 122 विधायकों का समर्थन चाहिये। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 28 जनवरी को सरकार गठन के दिन राज्यपाल को 128 सदस्यों के समर्थन का पत्र सौंपा था।

बजट-सत्र आज सुबह साढ़े 11 बजे दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। विधायी कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि राज्यपाल के संबोधन के बाद सदन में पहले विधानसभा अध्‍यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ एनडीए सदस्‍यों के अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी। श्री चौधरी राष्‍ट्रीय जनता दल से हैं। मौजूदा अध्‍यक्ष ने एनडीए सरकार के गठन के बावजूद इस्‍तीफा देने से इंकार कर दिया था।

विधायकों की खींचतान के दावों-प्रतिदावों के बीच एनडीए और विपक्षी महागठबंधन ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के उपाय किए हैं। जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों को कल शाम बैठक के बाद एक निजी होटल में भेज दिया। राष्‍ट्रीय जनता दल, वाम दल और कांग्रेस के सदस्‍य पूर्व उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी प्रताप यादव के आवास पर हैं। जनता दल यूनाइटेड प्रमुख और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कल शाम पार्टी विधायकों की बैठक में उन्‍हें आज अपनाई जाने वाली रणनीति से अवगत कराया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री नित्‍यानंद राय ने कहा कि एनडीए आसानी से विश्‍वास मत जीतेगा। इस बीच विधानसभा परिसर तथा मुख्‍यमंत्री और आरजेडी नेताओं के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

243 सदस्‍यों की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी 78, जेडीयू के 45 और हिन्‍दुस्‍तानी अवाम मोर्चा के चार सदस्‍य हैं। एक निर्दलीय विधायक भी एनडीए में शामिल है।दूसरी तरफ, राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले महागठबंधन को 114 विधायकों का समर्थन प्राप्‍त है। राष्‍ट्रीय जनता दल के 79, कांग्रेस के 19 और वाम दलों के 16 सदस्‍य हैं। ऑल इंडिया एमआईएम के एकमात्र सदस्‍य का समर्थन किसी भी गुट के पक्ष में नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

7 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.