Categories: News-Headlines

निवृति राय को इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया

निवृति राय को इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया। उन्होंने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की संयुक्त सचिव मनमीत के. नंदा से यह पदभार ग्रहण किया है, जिन्होंने मार्च 2023 में अंतरिम रूप से एमडी और सीईओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया था।

निवृति राय को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। निवृति राय इंटेल में एक वैश्विक व्यापार एवं प्रौद्योगिकी दिग्गज के रूप में 29 वर्षों की शानदार सेवा प्रदान करने के बाद इन्वेस्ट इंडिया में शामिल हुई हैं। वह पिछले 07 वर्षों से कंट्री हेड के रूप में इंटेल इंडिया का नेतृत्व कर रही थी और देश में इंटेल के विकास और निवेश को आगे बढ़ाया। इंटेल इंडिया में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास, स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र और नीति निर्माण में विशेष रूप से महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह विभिन्न औद्योगिक निकायों और सरकारी समितियों के नेतृत्व टीम का हिस्सा रही हैं और उन्हें विभिन्न उद्योग, व्यापारिक संघों और सरकारी नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने का अनुभव प्राप्त है।

न्यू इंडिया के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरुप स्थापित किए गए इन्वेस्ट इंडिया की पहचान हितधारकों द्वारा मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, राष्ट्रीय सिंगल विंडो प्रणाली, परियोजना निगरानी समूह और प्रधानमंत्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद सहित सरकार की प्रमुख पहलों को क्रियान्वित करने में इसके ठोस योगदान एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए की जाती है। इन्वेस्ट इंडिया सरकार के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों का लाभ उठाता है, जिसमें पारदर्शिता, नैतिकता और कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्च स्तर शामिल हैं।

इन्वेस्ट इंडिया के बोर्ड के अध्यक्ष डीपीआईआईटी के सचिव राजेश कुमार सिंह हैं। बोर्ड के अन्य सदस्यों में पी. के. त्रिपाठी, सचिव (समन्वय), कैबिनेट सचिवालय; आरती भटनागर, अपर सचिव और वित्तीय सलाहकार, डीपीआईआईटी; मोहम्मद नूर रहमान शेख, संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय; आनंद महिंद्रा, चेयरपर्सन, महिंद्रा समूह; पंकज आर. पटेल, अध्यक्ष, कैडिला हेल्थकेयर; हर्षवर्धन नेवतिया, अध्यक्ष, अंबुजा नेवतिया समूह; रेखा एम. मेनन, अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक, एक्सेंचर; देबजानी घोष, अध्यक्ष, नैसकॉम और चंद्रजीत बनर्जी, महानिदेशक, सीआईआई शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा ने सतत निर्माण में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार, उद्योग और स्टार्टअप्स के बीच सहयोग किया

राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा का ग्रैंड फिनाले और पुरस्कार वितरण समारोह… Read More

6 hours ago

APEDA ने कर्नाटक और तमिलनाडु के GI टैग वाले इंडी एवं पुलियानकुडी नीबू की पहली हवाई खेप यूनाइटेड किंगडम भेजी

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात… Read More

6 hours ago

भारत के कोयला और लॉजिस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र में डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देने के लिए कोयला शक्ति डैशबोर्ड लॉन्च किया गया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) ने… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 में समुद्री नेतृत्व सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 के अवसर… Read More

6 hours ago

भारत की कुल स्थापित ऊर्जा क्षमता 500 गीगावाट को पार कर 500.89 गीगावाट तक पहुँच गई

भारत के ऊर्जा क्षेत्र ने दो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो स्वच्छ, सुरक्षित और… Read More

7 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड शुल्क संरचना में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी ने म्यूचुअल फंड शुल्क संरचना में व्यापक बदलाव का… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.