Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने 15 राज्‍यों की 56 राज्‍यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। अधिसूचना 8 फरवरी को जारी होगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है तथा मतदान 27 फरवरी को होगा। उत्तर प्रदेश से दस, महराष्‍ट्र और बिहार से छह-छह सीट, पश्चिम बंगाल और मध्‍य प्रदेश से पांच-पांच सीट, गुजरात और कर्नाटक से चार-चार सीट, आन्‍ध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्‍थान और ओडिसा से तीन-तीन सीट तथा उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश से एक-एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।

केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव, भूपेन्‍द्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया, धर्मेंद्र प्रधान, नारायण राणे, राजीव चन्‍द्रशेखर, एल० मुरूगन, वी. मुरलीधरन तथा भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्‍य सांसदों का इस वर्ष अप्रैल में कार्यकाल पूरा हो रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.