Categories: News-Headlines

इजराइल ने भारत की मित्रता और इसके समर्थन के प्रति अपना आभार व्‍यक्‍त किया

इस्राइल ने भारत की मित्रता और इसके समर्थन के प्रति अपना आभार व्‍यक्‍त किया है। इस्राइल ने भारत के साथ क्षेत्रीय-सुरक्षा के खतरों पर चर्चा की। इस चर्चा में पश्चिम-एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाली क्षेत्रीय परियोजनाएं और नौ-परिवहन की सुरक्षा शामिल है। इस्राइल के विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज ने सोशल मीडिया की एक पोस्‍ट में कहा कि उनकी भारत के विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर के साथ सकारात्‍मक बातचीत हुई। इस्राइल के विदेश मंत्री काट्ज ने कहा कि उन्‍होंने भारत की मित्रता और इस्राइल को समर्थन देने के प्रति अपना आभार व्‍यक्‍त किया।

सोशल मीडिया की एक पोस्‍ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि उन्‍होंने इस मामले में इस्राइल के विदेश मंत्री काट्ज के साथ भारत के विचारों, मूल्‍यांकन और हितों की चर्चा की। डॉक्‍टर जयशंकर ने इस वार्ता को फलदायी बताया। उन्‍होंने कहा कि वे एक-दूसरे के सम्‍पर्क में रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.