निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवम्बर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। दोनों राज्यों की मतगणना 23 नवम्बर को होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी। 29 अक्टूबर तक नामांकन-पत्र भरे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नौ करोड़ 63 लाख मतदाताओं के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
झारखंड में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी होगी। 25 अक्टूबर तक पर्चे भरे जा सकते हैं। राज्य में दूसरे चरण के मतदान की अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी होगी। 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि झारखंड में 26 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर दो करोड़ साठ लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग ने कई विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा की। विभिन्न राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट के लिए 13 नवम्बर को उपचुनाव होंगे।
उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 20 नवंबर को होगा।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment