निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 17 नई पहल की घोषणा की है। इनका उद्देश्य राज्य में चुनावी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी बनाना है। पटना में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद संवाददाता सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ये नए सुधार भविष्य में मॉडल के रूप में पूरे देश में लागू किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने वोटर कार्ड के वितरण की हर चरण की एनालिसिस करते हुए अब उसको 15 दिन के अंदर हमारे मतदाता को मिल जाए ऐसी व्यवस्था की। बूथ लेवल ऑफिसर्स के लिए भी फोटो आईडी कार्ड्स शुरू किए गए। बूथ के कमरे के ठीक बाहर मोबाइल जमा कर कर अपना वोट देने के बाद ठीक बाहर आएं और अपना मोबाइल ले जाएं, किसी भी मतदान केंद्र में बारह सौ से ज्यादा वोटर नहीं होंगे जिससे कि वोट डालने में हमारे मतदाताओं को सुविधा मिले।
कुछ अन्य प्रमुख सुधारों का उल्लेख करते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों को मतदान शुरू होने से पहले अभ्यास में भाग लेने और मतदान समाप्त होने के बाद फॉर्म-17सी जमा करने को कहा गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों में दोहरे पंजीकरण के बारे में जागरूकता बढ़ी है और तीन लाख 66 हजार मतदाताओं ने स्वैच्छिक रूप से अपना नाम हटाने के लिए आवेदन किया है।
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्त हो गया। निर्वाचन… Read More
देहरादून में क्षेत्रीय संपर्कता को सुदृढ़ करने और यातायात जाम को कम करने के उद्देश्य… Read More
भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More
भारतीय वायु सेना ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल… Read More
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment