Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रबंधन पर पांच अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मॉड्यूल जारी किए

निर्वाचन आयोग ने आज चुनाव की योजना, राजनीतिक वित्त, मतदाता पंजीकरण, चुनाव प्रौद्योगिकी और राजनीतिक दलों व ईएमबी पर पांच अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मॉड्यूल जारी किए। यह इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स (आईएफईएस) के सहयोग से भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) द्वारा तैयार किए जा रहे कुल 10 मॉड्यूल का हिस्सा है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव आयुक्तों राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे के साथ-साथ अध्यक्ष, आईएफईएस एंथनी बैनबरी और वाशिंगटन से जुड़ी उनकी टीम के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मॉड्यूल का शुभारंभ किया।

सीईसी सुशील चंद्रा ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि भारत निर्वाचन आयोग प्रतिबद्ध, सक्षम, विश्वसनीय और कुशल प्रबंधकों द्वारा चुनाव प्रक्रियाओं का सावधानीपूर्वक, सटीक, मतदाता अनुकूल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए नवाचार और तकनीकी अपग्रेडेशन को काफी महत्व देता है। सुशील चंद्रा ने आईआईआईडीईएम में प्रशिक्षित होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षुओं के लिए इन जानकारी से भरपूर अपडेटेड विषय विशेष मॉड्यूल बनाए जाने का स्वागत किया। उन्होंने किसी भी चुनाव प्रबंधन प्रक्रिया के प्रमुख आयामों को समझने के लिए शामिल किए गए विषयों की विस्तृत श्रृंखला की सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रशासन के विभिन्न पहलुओं और दुनियाभर में चुनाव प्रबंधन निकायों के सामने लगातार बढ़ती चुनौतियों पर विचार करते हुए, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने संदेश में इन मॉड्यूल डिजाइनों के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मॉड्यूल एक बहुमुखी पैटर्न में डिजाइन किए गए हैं ताकि उन्हें आमने सामने, ऑनलाइन और ई-लर्निंग प्रशिक्षण हाइब्रिड मोड के अनुरूप बनाया जा सके।

चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये मॉड्यूल चुनाव प्रबंधन योजनाओं की तैयारी, पर्यवेक्षण प्रक्रियाओं, चुनाव प्रौद्योगिकी, चुनाव प्रणाली, कानूनी ढांचे से संबंधित प्रशिक्षण और क्षमता विकास की दिशा में महत्वपूर्ण विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला के तहत चुनाव प्रबंधन की प्रक्रिया को समझने के लिए सूचनात्मक सामग्री के तौर पर सहायता करते हैं।

आईएफईएस के अध्यक्ष, एंथनी बैनबरी ने आईएफईएस-ईसीआई साझेदारी और मॉड्यूल का संक्षिप्त ब्योरा सामने रखा। उन्होंने ज्ञान साझा करने के लिए आईएफईएस-आईआईआईडीईएम साझेदारी कायम रखने का भारत निर्वाचन आयोग को आश्वासन भी दिया।

इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स (आईएफईएस) वाशिंगटन डीसी स्थित एक गैर-सरकारी संगठन है जो नागरिकों के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों में भाग लेने के अधिकार का समर्थन करता है। ईसीआई ने प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करने और क्षमता निर्माण के लिए मई 2012 में आईएफईएस के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया था। हाल में 2019 में, तत्कालीन सीईसी की वाशिंगटन यात्रा के बाद आईएफईएस आठ मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मॉड्यूल को अपडेट करने और राजनीतिक दल एवं ईएमबी और सोशल मीडिया व चुनाव नामक दो नए मॉड्यूल बनाने पर सहमत हुआ। इसके लिए 5 अगस्त, 2020 को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

डीजी आईआईआईडीईएम और वरिष्ठ डीईसी धर्मेंद्र शर्मा ने यह भी बताया कि माननीय आयोग ने सितंबर 2019 में ए-वेब के अध्यक्ष के रूप में भारत के तत्कालीन सीईसी द्वारा जताई गई प्रतिबद्धता के तहत इन मॉड्यूल के कुछ हिस्सों के स्पेनिश, फ्रेंच और पुर्तगाली भाषा में अनुवाद को मंजूरी दी है। कुछ कम विकसित देशों ने आईआईआईडीईएम से ‘विदेशी भाषा सहायता मॉड्यूल’ का अनुरोध किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

7 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.