केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट् कर बताया कि हरियाणा के भिवानी और हिसार जिलों में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत एनएच-148बी के भिवानी-हांसी सड़क सेक्शन को 1322.13 करोड़ रुपये के बजट के साथ एचएएम पर चार लेन करने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना तेज आवाजाही और बेहतर अंतर-जिला कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
नितिन गडकरी ने कहा कि इस सेक्शन के विकास से लंबे मार्ग की यातायात और माल ढुलाई की समग्र दक्षता में भी सुधार होगा, जिससे सुचारू और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होने के साथ ही यातायात के समय में पर्याप्त कमी और वाहन परिचालन लागत (वीओसी) में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हरियाणा में आधारभूत अवसंरचना को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment