केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निजी, वाणिज्यिक एवं दुपहिया मोटरवाहन निर्माताओं की सोसाइटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मोटरवाहन उद्योग की नवीनतम स्थिति से अवगत कराया और बीएस-6 चरण 2, सीएएफई चरण 2 जैसे उत्सर्जन आधारित नियमनों के साथ-साथ दुपहिया वाहनों के लिए ओबीडी नियमनों को स्थगित करने का अनुरोध किया। नितिन गडकरी ने एक साल के भीतर शत-प्रतिशत इथेनॉल और गैसोलीन चालित फ्लेक्स-ईंधन वाहनों (एफएफवी) के त्वरित निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। ब्राजील और अमरीका में इसकी सफल प्रौद्योगिकियां उपलब्ध हैं। नितिन गडकरी ने वाहन-इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ओईएम को बधाई दी और सभी निजी वाहन निर्माताओं से यात्री सुरक्षा के हित में वाहन के सभी वेरिएंट और सेगमेंट में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की।
एसआईएएम के अनुरोध वर्तमान में विचाराधीन हैं और एक पखवाड़े के भीतर एक अगली बैठक आयोजित की जा सकती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment