Categories: News-Headlines

देश में 7 जुलाई को बिजली की मांग अब तक की सर्वाधिक दर्ज की गई

देश में 7 जुलाई, 2021 को दोपहर 12:01 बजे बिजली की अब तक की सर्वाधिक मांग दर्ज की गई। 2 जुलाई, 2020 को रात्रि 10:21 बजे की तुलना में 2,00,570 मेगावाट की यह मांग 17.6 प्रतिशत अधिक है। पॉवर सिस्‍टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड-पीओएसओसीओ की ओर से जुलाई 2021 के लिए प्रणाली संचालन संबंधी वि‍वरण में इसे सामने लाया गया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जुलाई 2021 में प्रतिदिन औसत ऊर्जा उपभोग (4049 एमयू) जुलाई 2020 (3662 एमयू) की तुलना में 10.6 प्रतिशत अधिक था। ‘’अधिकतम अखिल भारतीय ऊर्जा आपूर्ति’’ भी पिछले समय की तुलना में सर्वाधिक पायी गयी। 7 जुलाई को इसे 4508 एमयू दर्ज किया गया था, जो 28 जुलाई, 2020 को 3931 एमयू की तुलना में 14.7 प्रतिशत अधिक था।

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जुलाई, 2021 में औसत सौर ऊर्जा उत्‍पादन (158 एमयू प्रतिदिन) दर्ज किया गया, जो जुलाई, 2020 (147 एमयू प्रतिदिन) की तुलना में 7.6 प्रतिशत अधिक था। जुलाई, 2021 में औसत पवन ऊर्जा उत्‍पादन (349 एमयू प्रतिदिन) दर्ज किया गया, जो जुलाई, 2020 (212 एमयू प्रतिदिन) की तुलना में 64.5 प्रतिशत अधिक था। इसके अलावा, 27 जुलाई, 2021 को सौर और पवन ऊर्जा का उत्‍पादन 43.1 गीगावाट दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले, 11 जून, 2021 को इसे 41.1 गीगावाट दर्ज किया गया था।

जुलाई, 2021 में नियमन अप एंड डाउन के तहत वितरित ऊर्जा – रिजर्व रेगुलेटेड एंसिलरी सर्विसेज (आरआरएएस) क्रमश: 113.8 एमयू और 334.8 एमयू थी। जुलाई 2021 में ऑटोमेटिक जनरेशन कंट्रोल (एजीसी) के तहत वितरित कुल नियमन अप एंड डाउन सिगनल – एजीसी क्रमश: 46.1 एमयू और 105.2 एमयू थे। जुलाई 2021 में आईईजीसी बैंड (49.9 हर्ट्ज – 50.05 हर्ट्ज) के भीतर सभी दिनों के लिए ग्रिड फ्रीक्‍वेंसी औसत 74.9 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले महीने की औसत (74.5 प्रतिशत) से थोड़ा अधिक है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.