Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने मेरठ और मुजफ्फरनगर में 9,119 करोड़ रुपये की 240 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर प्रदेश में मेरठ और मुजफ्फरनगर में 9,119 करोड़ रुपये की 240 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मेरठ में कुल 8,364 करोड़ रुपये लागत की 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास करते हुए, नितिन गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के साथ किसानों को अपनी फसलें बाजार तक लाना आसान हो जाएगा, जिससे उनका आर्थिक उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग का एक बड़ा केंद्र होने के नाते, ये नए राजमार्ग मेरठ को विकास की एक नई राह पर ले जाएंगे।

मुजफ्फरनगर में 755 करोड़ रुपये की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने आर्थिक समृद्धि के लिए तकनीक एवं शोध के दोहन के द्वारा किसानों के कल्याण पर जोर दिया। उन्होंने समग्र विकास, आत्मनिर्भरता और टिकाऊ विकास के लिए एथेनॉल, हाइड्रोजन और अन्य जैविक ईंधनों के महत्व पर जोर दिया।

नितिन गडकरी ने डासना, गाजियाबाद में 6 लेन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहला इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) भी लॉन्च किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस क्रांतिकारी अत्याधुनिक तकनीक से यातायात की समस्याओं को सीमित करके, इन्फ्रास्ट्रक्चर के कुशल उपयोग, यातायात के बारे में पहले सूचना देकर उपयोगकर्ताओं की सहायता करने और यात्रा के समय में कमी के साथ यातायात दक्षता हासिल होगी, साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत में भी बढ़ोतरी होगी।

नितिन गडकरी ने चिपियाना, गौतम बुद्ध नगर में रेल ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.