ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड (आरईसी) ने आर्थिक मामलों के विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के अनुमोदन के अनुसार भारत-जर्मन द्विपक्षीय भागीदारी के तहत 169.5 मिलियन अमरीकी डॉलर के ओडीए अवधि ऋण का लाभ उठाने के लिए केएफडब्ल्यू विकास बैंक के साथ एक समझौता किया है। ओडीए ऋण की आय का प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर नवाचारी सौर पीवी प्रौद्योगिकी आधारित विद्युत उत्पादन परियोजनाओं के आंशिक वित्तपोषण के लिए उपयोग किया जाएगा। यह विद्युत क्षेत्र की परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए आरईसी लिमिटेड और केएफडब्ल्यू के बीच हस्ताक्षरित पांचवीं क्रेडिट लाइन और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए तीसरी क्रेडिट लाइन है।
आरईसी बाजार की जरूरतों के साथ तालमेल करने के लिए अपनी नीतियों को लगातार पुनः आकार दे रही है और ऐसे वित्तीय समाधानों और तंत्र को विकसित कर रही हैं जो नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निजी और सार्वजनिक निवेश दोनों को सुगम बनाने के प्रभावी मापनीय तरीकों का सृजन कर सके। इसके प्रमाण के रूप में आरईसी निगम वित्तपोषित किए जा रहे सभी क्षेत्रों में नवीकरण ऊर्जा क्षेत्र के लिए न्यूनतम ब्याज दरों का प्रस्ताव करता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment